Breaking News

घोड़ासहन : छठ पूजा के अवसर पर चोरो ने दो घरों को बनाया अपना निशाना


जहां एक तरफ लोक आस्था के महान पर्व छठ मनाने में मशगूल थे, वहीं दूसरी ओर दो खाली घरों को देख चोरों ने नगदी सहित लाखों रू. मूल्य के समान पर हाथ साफ कर दिया। वाक्या यह है कि घोड़ासहन बाजार के जगदम्बा नगर पकही टोला निवासी कपड़ा व्यवसायी रामबाबू प्रसाद गुप्ता सपरिवार छठ के अवसर पर छठ पूजा के लिए छठ घाट पर पूजा करने गए हुए थे। इसी बीच खाली घर देख अज्ञात चोरो ने घर के अन्दर प्रवेश कर रूम एवं गोदरेज का ताला तोड़कर 7 लाख नगद एवं 50 हजार रू. मूल्य के कीमती स्वर्णाभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता व्यवसायी को तब चला जब व्यवसायी छठ घाट से लौटा, तो देखा कि घर के अन्दर गोदरेज व रूम का ताला टुटा हुआ है और समान बिखरा पड़ा है। व्यवासयी के द्वारा स्थानीय थाना को चोरी के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया। मामले को लेकर स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहूँचकर मामले का जांच किया और अज्ञात चोरो के विषय में पता लगा कर गिरफतार करने का आश्वासन गृह स्वामी को दिया।


वहीं दूसरा मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ही कुशवाहा नगर का है। जहां शिक्षक ब्रजेश कुमार के डेरा को भी चोरो ने अपना शिकार बनाया। शिक्षक श्री कुमार ने बताया कि सभी लोग छठ को लेकर पूजा पाठ में घाट पर व्यस्त थे। इसी बीच चोरो ने खाली डेरा देख इसको अपना शिकार बना लिया । चोरो के द्वारा ताला तोड़कर करीब ढाई-तीन लाख रू. मूल्य के जेवरात व आवश्यक कागजात को चोरी कर ले गया।

एक ही समय में एक ही थाना क्षेत्र के दो घरो में चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.