रामगढ़वा : पीएचसी केन्द्र में प्रभारी द्बारा 130 गर्भवती महिलाओं को किया स्वास्थ्य जांच दी गई नि:शुल्क दवा
रामगढ़वा से संवाददाता, एम० कुमार
पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत बुधवार को पीएचसी में प्रभारी डॉ० प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में लगभग 130 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच किया गया। वही जांचोपरांत गर्भवती महिलाओं के बीच निशुल्क दवा का वितरण किया गया। उक्त खबर की जानकारी प्रभारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार ने दी है | उन्होंने कहा कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व बीपी, हीमोग्लोबिन, सुगर, वजन आदि कि जांच की गई |टीकाकरण के साथ निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
मौके पर पीएचसी के टीम में डॉक्टर संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, गौतम पांडेय, ब्रजेश कुमार ओझा, निवित कुमार, सुशांत कुमार, रागनी देवी पूनम देवी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.