24कार्टून शराब, तीन वाहन सहित तीन कारोबारी धराये, आधा दर्जन कारोबारी फरार
24कार्टून शराब, तीन वाहन सहित तीन कारोबारी धराये, आधा दर्जन कारोबारी फरार
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के गुप्त सूचना के आधार पर 24 कार्टून शराब, तीन वाहन सहित तीन कारोबारियों को पुलिस ने धर दबोचा है जबकि आधा दर्जन कारोबारी पुलिस टीम को देख भागने में सफल रहे हैं. छापेमारी बुधवार को शाम करीब पांच बजे की है. बताया जाता है कि रतनपुर गांव में शराब कारोबारी एक वाहन से दूसरे वाहन पर शराब की पलटी कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की. जिसमे एक स्कार्पियो, एक सेंट्रो कार व एक स्पोर्ट एलटी वाहन व 24 कार्टून शराब के साथ तीन कारोबारी को धर दबोचा. जबकि आधा दर्जन कारोबारी पुलिस वाहन को देख फरार हो गए. पकड़े गए कारोबारी में चकिया के मुकेश कुमार व बिक्की कुमार तथा मेहसी के नितेश कुमार है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. पुष्टि थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.