विद्युत शॉट सर्किट से लगी आग
विद्युत शॉट सर्किट से लगी आग
- तीन लोगों के दुकान जले, पांच लाख का हुआ नुकसान
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के हथियाही टेढ़ी घाट चौक के समीप विद्युत के शॉट सर्किट से लगी आग के वजह से तीन लोगों के दुकान व दुकान में रखे गए करीब पांच लाख रुपये के सामान बुरी तरह जलकर राख हो गए. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोक लिया. इस अगलगी की घटना में उक्त गांव के मिठू कुमार चौधरी के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व मोबाईल सहित तीन लाख के नुकसान हुए हैं वही रमाकांत कुमार के किराना दुकान में रखें गए करीब ढाई लाख रुपये के खाद्य सामग्री व शिव ठाकुर के सैलून में आग लगने के वजह से पच्चास हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.