Breaking News

जनप्रतिनिधि के भय व दबाव में झुठा ब्यानबाजी के कारण तंग आकर सेविका ने सीडीपीओ को दिया शपथपत्र का आवेदन

रामगढ़वा से संवाददाता, एम० कुमार

पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)। 

बाल विकास परियोजना प्रखंड क्षेत्र के विसमरापुर आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 185 के सेविका मुसर्रत जहां ने अपने क्षेत्र के जिला पार्षद पति द्वारा वीडियो के माध्यम से जबरन झुठा बयानबाजी कर सीडीपीओ पर भय व दबाव बनाने के कारण तंग आकर सेविका पद से रिजाइन देने के लिए अपना शपथपत्र का आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में दिया।


     वही शपथपत्र आवेदन में सेविका मुसर्रत जहां ने बताया कि जनप्रतिनिधि द्बारा मुझ पर दबाव डालकर एवं चयन मुक्ति करने की धमकी देकर मुझसे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रामगढ़वा के विरुद्ध अनरगल बयानबाजी कराया गया है जो गलत हैं। मैं अपने होशो हवास में शपथ करती हुं कि मैं कार्यालय में एक भी कार्य हेतू बाल विकास परियोजना कार्यालय या किसी कर्मियों द्बारा एक भी रूपया नही देती हुं। ना ही रिश्वत मांगी जाती हैं। वीडियो वायरल में जो बोली गई है वह भय व दबाव के कारण बोला गया हैं। 

 उक्त विषयों पर प्रखंड सीडीपीओ रीमा कुमारी ने बुधवार को बताया कि सेविका द्बारा आवेदन मिला है जो जांच के बाद सत्यता का खुलासा हो सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.