Breaking News

रामगढ़वा: लॉकडाउन में पहिया चलाते वाहनों को जब्त कर पुलिस ने वसूला पंद्रह हजार रुपये दण्ड

मुख्य सब्जी बाजार में जगह की कमी को देखते हुएं सब्जी विक्रताओं का दुकान रामगढ़वा मिडिल स्कूल के परिसर में लगाने का दिया निर्देश - थानाध्यक्ष



एम० कुमार रामगढ़वा।


शनिवार को लॉकडाउन में उल्लंघन करने वाले पर रामगढ़वा पुलिस ने सड़कों पर आने जाने वाले दुपहिया वाहनों को जप्त कर ₹15000 का चालान काटा है। वही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार को बताया कि यह चालान जप्त दो पहिया वाहन चालकों से काटकर सरकारी खजाने में जमा किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने के लिए रामगढ़वा मुख्य सब्जी बाजार में जगह की कमी को देखते हुए सब्जी विक्रेताओं को मिडिल स्कूल रामगढ़वा बालक के परिसर में दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है।

प्रतिदिन आवश्यक वस्तुओं की दुकानें  सुबह छ: बजे  से संध्या छ: बजे तक खुली  खुली रहेंगी।समय निर्धारित के बाद लॉकडाउन में घुमते हुएं उल्लंघन करने वालो पर दण्ड के साथ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

मौके पर लॉकडाउन में गस्ती अभियान में बीडीओ राकेश कुमार, थाना के समस्त एएसआई ,महिला पुलिस व सैफ जवान मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.