घोड़ासहन में राशन कालाबाजारी मामले में छह डीलरों पर प्राथमिकी हुई दर्ज
राहुल कुमार।
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण):
पूरे देश मे लॉक डाउन में जहाँ एक तरफ सरकार गरीबो को राशन उपलब्ध कराने के लिए विभागीय घोषणा पर घोषणा की जा रही है तो दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर गरीबो की राशन की कलाबाजरी सामने आयी है। प्रखंड क्षेत्र के छह डीलरों पर सरकारी राशन की कालाबाजार को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा शनिवार को अस्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है,जिसमे घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के गुरमिया एवम ननौरा गाँव के डीलरों को आरोपित किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में गुरमिया पंचायत के डीलर रामाधार राम, मुनिलाल प्रसाद, शिवचन्द्र राम, शंकर प्रसाद, उदयनारायण व श्रीकांत को आरोपित किया गया है, थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बतलाया कि कोरोना वायरस को लेकर जहॉ पूरे देश महामारी की स्थिति है।
वही गरीबो का राशन कलाबजारी का मामला बेहद गंभीर विषय है सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है,बताते चले कि शुक्रवार को गुरमिया पंचयात के सैकड़ो उपभोक्ताओं ने डीलर के विरुद्ध राशन की कलाबाजरी को लेकर उग्र हो गये थे एवम प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन भी किये थे।
मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के जाँच के क्रम में उक्त छह डीलर दोषी पाये पाये थे, जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।।
BIJAI panchayat ka rajkumar dealer ration ka kalabajari kar raha hai garibon ko ration nahin de raha hai
जवाब देंहटाएं