Breaking News

कल तक गुलजार रहने वाला अठमोहान का गिरीघाट बॉर्डर आज पड़ा बिल्कुल वीरान एवम सुनसान


भारत नेपाल सीमा सील होने से बोर्डेरो पर छायी वीरानगी ।


घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:

भारत नेपाल सीमा पर अथमोहान का चर्चित गिरीघाट बॉर्डर जहाँ अन्यदिनों गाड़ी-घोड़े व लोगो की आवाजाही से गुलजार रहा करता था,लेकिन भारत सहित नेपाल में भी लॉक डाउन के बाद शुक्रवार को जब मीडिया की टीम गिरीघाट बॉर्डर पर पहुची तो नज़ारा बिल्कुल विरान एवम सुनसान दिखयी पड़ रहा था . 

बॉर्डर पर जहाँ एक ओर भारतीय एसएसबी के जवान दिखायी रहे थे तो दूसरी तरफ नेपाल एपीएफ के जवान बॉर्डर पर गस्त करते दिख रहे थे.बॉर्डर के दोनों तरफ बिल्कुल वीरान एवम सनाटा पसरा हुआ है दूर तक कोई दिखयी नही दे रहा है.सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बताया कि बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है किसी को भी आने जाने की अनुमति नही है.वही दूसरी ओर झौरखर बॉर्डर की बात करे तो यहाँ भी लगभग वही हाल दिखा. 

सएसबी की चौबीसों घण्टे कड़ी चौकसी है,आनेजाने पर  पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया है दूसरी छोड़ पर नेपाली सेना के जवान भी काफी मुस्तैदी के साथ खड़े है.कही से भी किसी भी आनेजाने लोगो के लिए कोई मर्सी इन जवानों में नही है.पूरे मामले को लेकर एसएसबी के 71वी बटालियन अथमोहान के सहायक कमाण्डेन्ट चंदन कुमार से बात करने पर जानकारी मिली कि सीमा पार जाने के सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही जारी है वो भी एम्बुलेंस के साथ अन्यथा कोई रियायत नही है.अन्य लोगो के लिए सरकार के निर्देशों का सौ फिसिदी पालन हो रहा है सभी नाका पर जवानों की तैनाती की गयी जहाँ चौबीसों घन्टे पेट्रोलिंग जारी है.

वही स्थानीय ग्रामीण सीमावर्ती अगरवा गाँव निवासी सरपंच रामनिवास यादव ने बताया कि आज तक हमलोगों ने जीवनकाल में बॉर्डर पर ऐसी स्थिति उत्पन होते नही देखी थी एक कोरोना वायरस को लेकर आज क्या क्या देखना पड़ रहा है.सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को काफी कठनाई हो रही है,जो नेपाल में प्रतिदिन रोजीरोटी के तलाश में जाते है साथ ही कई सारे ऐसे भी व्यवसाई है जो नेपाल में दुकान किए हैं जो प्रतिदिन दुकान आते जाते हैं उनकी भी परेशानी काफी हद तक बढ़ गई है।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.