कोरोना वायरस लॉकडाउन: बढ़ सकती है सभी कंपनियों के प्रीपेड रिचार्ज की वैलिडिटी
श्रवण कुमार
नेशनल : कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ट्राई ने सभी टेलिकॉम कंपनियों से अपने प्रीपेड रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ाने को कहा है। ट्राई का मकसद सभी यूजर्स को बिना रुकावट वॉइस और डेटा सर्विस मुहैया कराना है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच अब टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सभी टेलिकॉम कंपनियों से अपने प्रीपेड रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ाने के लिए कहा है। ट्राई ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से कहा है कि वे अपने प्रीपेड पैक की वैधता बढ़ा दें ताकि लॉकडाउन के बीच प्रीपेड यूजर्स को बिन कोई रुकावट वॉइस और डेटा सर्विसेज मिलती रहें।
29 मार्च को टेलिकॉम कंपनियों को लिखा एक पत्र हमारे सहयोग इकनॉमिक टाइम्स ने देखा है। नियामक संस्था ने टेलिकॉम कंपनियों से सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है। इस पत्र में सभी प्रीपेड सब्सक्राइबर्स का वैलिडिटी पीरियड भी बढ़ाने को कहा गया है ताकि वे लॉकडाउन के बीच बिना रुकावट सर्विसेज का फायदा ले सकें।
टेलिकॉम कंपनियों पर नजर रखने वाली संस्था ट्राई ने कहा है कि प्रीपेड ग्राहकों को बिना रुकावट टेलिकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इस पर लिए जाने वाले फैसले की जानकारी उसे दी जाए। ट्राई ने एक नोटिफिकेशन में कहा, 'टेलिकम्युनिकेशन सर्विसेज़ को आवश्यक सेवाओ में गिना जाता है और इसलिए इन्हें बंद नहीं किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन के चलते सेल लोकेशन में कस्टमर सर्विस सेंटर और पॉइंट बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।' बता दें कि टेलिकॉम कंपनियों के 90 फीसदी ग्राहक प्रीपेड यूजर हैं। इनकी संख्या 80 करोड़ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.