Breaking News

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी नरकटियागंज ने 650 भोजन पैकेट वितरण किया


श्रवण कुमार

पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत अनुमण्डल मुख्यालय नरकटियागंज में कोरोना आपदा से बचाव को आइसोलेशन सेन्टर में रखे गए लोगों के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी नरकटियागंज इकाई ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरकटियागंज में 350 ,राजकीय रेलवे प्रवेशिका उच्च विद्यालय नरकटियागंज में 150, फ्लाई ओवर के नीचे निर्धन बच्चों के बीच 56 एवं चीनी मील यार्ड (हजारी) में गाड़ीवानों के बीच बीच 94 भोजन के पैकेट का वितरण किया। 


रेडक्रॉस के सभापति सरदार बलविंदर सिंह, सचिव डॉ फैसल सिद्दीकी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान के अनुरोध पर रेडक्रॉस ने मानवीय सहायता उपलब्ध कराया है। 

सभापति बलविन्दर सिंह ने बताया कि हमारी संस्था इस आपदा की घड़ी में सदैव सहायता को तत्पर है। सचिव डॉ फैसल सिद्दीकी ने कहा कि इस आपदा के समय हमारी संस्था को जो भी दान करना चाहते है तो सीधे हमारे खाते में सहयोग राशि स्थानांतरित कर सकते हैं। 

इस मानवीय कार्य में कोषाध्यक्ष विकास कुमार, इमरान खान, गोल्डी सिंह, विनीत केसर, लडडू अहमद एवं सुमित केडिया का अहम योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.