Breaking News

झरौखर थाना क्षेत्र में जलावन चुनने को लेकर हुए विवाद में एक की हुई मौत, 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


मृतक के पत्नी के बयान पर तेरह लोगो पर प्राथमिकी हुई दर्ज ।



घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: झौरखर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में सोमवार की देर संध्या जलावन चुनने के लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, मृतक की पहचान झौरखर थाना क्षेत्र के इंदल महतो के रूप में की गई है, इधर घटना की सूचना मिलते हैं झरौखर थानाध्यक्ष लालबाबू यादव ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


वही मामले को लेकर मृतक की पत्नी शीला देवी ने झौरखर थाने में आवेदन देकर कर कुल तेरह व्यक्तियों को आरोपित किया है, दिए गए आवेदन में बताया है कि सोमवार को संध्या बाजार से सब्जी खरीद के आने के क्रम में मुहल्ले के ही कुछ लोग उनके शीशम के लकड़ी के छाल को नोच रहे थे।

जिसे इन्दल महतो रोकने गये तब मुहल्ले के कई लोग भीड़ गये और मारपीट करने लगे इस दौरान इन्दल महतो घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते मे मौत हो गयी,पूरे मामले में झौरखर थानाअध्य्क्ष ने अपनी तत्परता दिखाते कुल छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

जिसमे अनीता देवी,अनिल कुमार,सोनू धनकार, दिलीप धनकार,चंद्रकला देवी,गीता देवी शामिल है थानाअध्य्क्ष ने बताया कि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिसिया छापेमारी जारी है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.