रामगढ़वा :हड़ताली शिक्षकों ने सकरार डोम टोली में साबुन वितरण कर धुलवाया हाथ
एम० कुमार, रामगढ़वा।
लगातार कार्यक्रम को लेकर ठान लिया कोरोना से बचाव के लिए हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सकरार डोम टोली में अभियान चलाया।
इस मौके पर जिला सचिव नागेन्द्र पाण्डेय, समन्वय समिति अध्यक्ष मंडल के सदस्य संतोष कुमार सिंह व संदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों ने इस दलित बस्ती की महिलाओं व बच्चों को साबुन से हाथ धुलवाया।साथ ही इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी दी।
वही जिला सचिव नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भले ही शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं परन्तु अपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए कटिबद्ध हैं। मौके पर शिक्षक बहादुर राम,अंजनी कुमार सिंह,संतोष कुमार,धनंजय कुमार सिंह,सच्चिदानंद ठाकुर,अरुण कुमार चौधरी,बहादुर राम,राजकुमार प्रसाद,निशा वाला,पिंकी कुमारी
हीरालाल पासवान,मनोज सिंह,रामबाबू कुशवाहा,नरेश रंजन,शकील अहमद,सदरुल हसन, रामचंद्र दास,विश्वनाथ राम,जटाशंकर प्रसाद,विनोद पंडित,शोभा चौधरी,सबीना परवीन,मुसर्रत जहां,सुनैना कुमारी,रजिया खातून इत्यादि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.