रामगढ़वा : बस्ती गांव में यज्ञ स्थल पर समाजिक कार्यकर्ता अखिलेश मिश्रा ने किया लोगों के बीच मास्क वितरित
एम० कुमार, रामगढ़वा।
सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्रा ने पलनवा थाना क्षेत्र के बस्टी सेमरा गांव में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन स्थल पर पहुंच कर लोगों के बीच का मास्क वितरण किया।
इस अवसर पर समाजसेवी बबलू मिश्रा ने लोगों से कोरोना वायरस से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह से परहेज कर आस पास की साफ-सफाई पर ध्यान रखना चाहिए।अपने हाथों की सफाई करना सबसे महत्वपूर्ण है।
मौके पर आचार्य धनंजय शास्त्री,अमलेश तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी,शैलेश तिवारी, विकी तिवारी कुंदन सोनू तिवारी प्रिंसओझा,अजय तिवारी,टुनटुन तिवारी,सनी ओझा,प्रभात कुमार, गोलू ओझा,सुनील पंडित,महावीर साह,रुपेश तिवारी अरविंद पंडित,पप्पू ठाकुर वगैरह वगैरह लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.