घोड़ासहन थाना में नवपदस्थापित थानाअध्य्क्ष ने लिया पदभार
अपराध पर नकेल सहित सहित शराब तस्करी पर लगाम लगाना होगी पहली प्राथमिकता ...!!
घोड़ासहन पूर्वीचंपारण:
शुक्रवार को घोड़ासहन थाने मे नवपदस्थापित थानाध्यक्ष के रूप मे अखिलेश कुमार मिश्रा ने अपना पदभार ग्रहण किया,वे तुरकौलिया थाना से स्थानांतरित होकर घोड़ासहन थाने में अपना योगदान दिये है।
योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि आमजन के साथ अच्छे संबंध बनाना,मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखना,क्षेत्र मे शांति कायम रखना,और अपराध पर नकेल के साथ नेपाल से आ रही शराब तस्करी पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता होगी !
वही घोड़ासहन के पूर्व थानाअध्य्क्ष कुमार रौशन का तबादला पटना जिले के एसटीएफ में हुआ है, इधर जान अधिकार पार्टी के छात्र जिला अध्य्क्ष आकाश आकाश सिंह ने नवपदस्थापित थाना अध्य्क्ष से मिल बुके देकर सम्मानित किया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.