रामगढ़वा में जनता कर्फ्यू के दौरान पांच बजे लोगों ने सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों के प्रति जाहीर की कृतज्ञता
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा में रविवार को जनता कर्फ्यू के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर संध्या पांच बजते ही लोगों ने घंटी,थाली व शंख बजाकर समाज व देश के प्रति संकल्पित लोगों के लिए कृतज्ञता प्रकट किया।
यह कार्य रामगढ़वा बाजार क्षेत्र के मौके पर शंकर मंदिर, मीठा बाजार,नीम चौक,मलाही टोला के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर किया गया व समाज सेवा के लिए समर्पित लोगों के लिए कृतज्ञता प्रकट की गई। रामगढ़वा बाजार के युवा
टोली जिसमें विकास कुमार, मुकेश कुमार,गजेन्द्र पांडेय, बलीराम सर्राफ,राकेश कुमार, पवन कुमार, मुन्ना कुमार,दिलीप कुमार,राहुल कुमार, आशिष कुमार,ऋषि कुमार,सुजीत कुमार,इत्यादि ने बाजार क्षेत्र में ताली पीटते हुए ,घंटी बजाते हुए और शंख बजाते हुए भ्रमण किया वह अपनी कृतज्ञता जाहिर की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.