Breaking News

रामगढ़वा में जनता कर्फ्यू को लेकर लोग उत्साहित, पीएचसी से रवाना हुआ जागरूकता रथ

एम० कुमार, रामगढ़वा।




रामगढ़वा में भी जनता ने कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को लोगों में कर्फ्यू की सफलता को लेकर उत्साह बना रहा। जनता कर्फ्यू सुबह सात बजे के पहले तक तो चौक चौराहों व सड़कों पर लोगों की थोड़ी बहुत आवागमन व उपस्थिति बनी रही। परंतु सात बजते ही लोग अपने को कर्फ्यू के लिए पूर्णतः तैयार कर लिए।लोग घरों में कैद हो गए और सड़कें वीरान हो गई। सवारियों का आवागमन पूर्णत ठप हो गया। 
रामगढ़वा बाजार सहित प्रखंड स्तरीय शिवनगर सतपीपर,पखनहिया और चंपापुर बाजारों में दुकानों के शटर सुबह से ही नहीं खुले।दवा की दुकानों  प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद दिखा। शैक्षिक संस्थान तो पहले से ही बंद चल रहे हैं । राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 ए पर आवागमन बंद रहा।


रामगढ़वा बाजार, नीम चौक,शब्जी बाजार,ब्लॉक रोड एवं रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया हुआ था।ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। रविवार होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़वा का ओपीडी बंद रहा परंतु आकस्मिक सेवा के लिए अस्पताल खुला हुआ था। अस्पताल में डॉक्टर बदरुद्दीन आकस्मिक सेवा के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।


वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह व डाँ प्रहस्त कुमार,ने पीएचसी से कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर सुशांत कुमार, गौतम पांडेय, यूनिसेफ रवि कुमार, लालबाबू मंसूरी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.