Breaking News

हड़ताली शिक्षक 22 मार्च को जनता कर्फ्यू कोरोना वायरस से एक जंग का समर्थन करेगी: राहुल सिंह

चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क।

शनिवार को हड़ताल के 34 वे दिन बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारन अध्यक्ष मंडल सदस्य सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हड़ताली शिक्षक 22 मार्च को जनता कर्फ्यू कोरोना वायरस से एक जंग का समर्थन करेगी। 
राहुल सिंह ने कहा कि देश मे कोरोना जैसे महामारी से हाहाकार मचा हुआ है लेकिन दूसरी तरफ नीतीश सरकार हमारे चार लाख हड़ताली शिक्षक के ऊपर अत्याचार करके हाहाकार मचाने को ललायित है। कभी पत्र निकालकर तो कभी न्यूज़ बाईट देकर सफलता नही मिली तो मीटिंग करके अपने अधिकारी के साथ कोरोना से बचने का उपाय नही कर रहे है बल्कि हड़ताली शिक्षको के हड़ताल को कुचलने के लिए अपने अधिकारी से सर्वे कराकर अपनी हठधर्मिता का परिचय दे रहे है।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने मानवीय कर्तव्य के साथ सामाजिक जिमेदारी को समझते हुए कोरोना वायरस स्टेज 2 होने के बावजूद जान जोखिम में डालकर समाज के गली गली ,वार्ड,तथा चौक चौराहे पर जाकर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रोटेस्ट विद मास्क कैम्पेन,, के तहत जनजागृति  कार्यक्रम के द्वारा लोगो को जागरूक करने का काम कर रहे है। शिक्षको के शब्द कोष में कोई असम्भव शब्द नही है।

जिला सचिव संतोष सिंह, प्रशांत सिंह, एवम सभी अध्यक्ष मंडल ने एक स्वर में कहा कि नीतीश कुमार की सरकार हड़ताली शिक्षको से लोकतांत्रिक व्यवहार से नही,हिटलरशाही की तरह पेश आ रहे है।
तो सुन लीजिए कान खोलकर हमलोग गुरु बनकर पढ़ा सकता हु तो चाणक्य बनकर अपना इस अपमान का बदला भी ले सकते है,किसी भी कर्मचारी के कार्यो का मूल्यांकन सर्वे द्वारा नही बल्कि उसकी उपलब्धियों के आधार पर होता है

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.