रामगढ़वा : रविवार को जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए पखनहिया मुखिया ने जागरूकता रथ रवाना
घरों से बाहर नही निकलने के लिए जनता ने भी फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर किया सर्तक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रविवार को लगे जनता कर्फ्यू की सफलता व कोरोना को लेकर जनजागरण हेतु शनिवार को पखनहिया पंचायत के मुखिया प्रेम कुमार शनिवार को पखनहियां पंचायत के क्षेत्रों में जागरूकता रथ को रवाना किया।
पंचायत के मुखिया प्रेम कुमार ने बताया कि इस रथ से कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों के बीच लाऊड स्पीकर से प्रचार प्रसार व रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह रथ पखनहिया से निकल कर कोहबरवा,डयनिया टोला,खापटोला,बस्टी सेमरा गांव,छोटा पखनहिया,मुड़वा गांव,खोड़वा, पोखरिया, कलिकापुर गांव होते हुए लोगों को रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कल यानी रविवार को सुबह 7 बजे दिन से रात 9 बजे तक अपने अपने घरों में रहकर कोरोना वायरस से लड़ने में सरकार की सहायता करने की अपील की जा रही है।
वही दो दिनों से घरों से बाहर नही निकलने के लिए जनता ने फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर सर्तक रहने के लिए मैसेज कर रहे है। मौके पर लालबाबू ठाकुर, निरज ओझा, अरुण गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव, उप मुखिया प्रेम पटेल, सोनू गुप्ता, वार्ड सदस्य सोनेलाल साह, राजु साह, संजय दास, नन्दकिशोर यादव, महिंदर पंडित, इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.