सारण : जनता कर्फ्यू की सफलता कोरोना वायरस से लड़ाई में निर्णायक भूमिका अदा करेगी-सत्येन्र्द कुमार सिंह
सारण
मढ़ौरा सारण-बीजेपी मढ़ौरा नगर मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का पूर्ण समर्थन करने का आवाहन किया है। बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कहा है कि जनता कर्फ्यू जनता द्वारा जनता के लिए लगाया गया कर्फ्यू है। जनता कर्फ्यू प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। जनता कर्फ्यू की सफलता कोरोना वायरस से लड़ाई में निर्णायक भूमिका अदा करेगी। जनता कर्फ्यू की सफलता से कोरोना वायरस का श्रृंखला टूट जायेगा और हम इस लड़ाई में एक कदम आगे निकल जायेगे। प्रधानमंत्री जी देश के रक्षक
के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक के सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है। बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कहा है कि देश के सभी नागरिक 22 मार्च 2020 को अपने घर में रहें। पूरा विश्व अभी एक अपरिचित दुश्मन से लड़ रहा है। इस लड़ाई में अपने घर में रहकर अपनी महती भूमिका अदा करें। आप अपने घर में रहे, स्वस्थ रहें, मस्त रहें व सुरक्षित रहें। प्रधानमंत्री जी के आवाहन के अनुसार 22 मार्च 2020 शाम को ठीक पांच बजे अपने घर के दरवाज़े पर या बालकनी में खड़े होकर पांच मिनट तक ताली बजाकर, घंटी बजाकर, थाली बजाकर कोरोना वायरस से बचाव में लगे कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करें।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.