Breaking News

कोरोना वायरस को लेकर छुट्टी के आदेश नही मानने पर बीइओ ने स्कूल संचालक से मांगा स्पष्टीकरण

बैरगनिया(सीतामढ़ी):

डीएम के आदेश की अवहेलना कर स्कूल का संचालन कर नोबेल कोरोना वायरस महामारी को बढ़ावा देने के मामले में चाणक्य एकेडमी  स्कूल संचालक से बीईओ ने स्पष्टीकरण पूछते हुए स्कूल का निबंधन रदद् कर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।

बीईओ विष्णु देव यादव ने बताया  कि कोरोना वायरस को लेकर सरकारी,गैरसरकारी शिक्षण संस्थान को आगामी 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने दिया था बाबजूद आदेश का उल्लंघन कर नगर के शिवालय मंदिर चौक स्थित चाणक्या एकेडमी स्कूल के निदेशक द्वारा शनिवार को पूरे दिन स्कूल संचालन किया गया। 

जिसे लेकर उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है, संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने के आरोप में निदेशक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी एवं स्कूल का निबंधन भी रद्द कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.