Breaking News

कोरोना पर नियंत्रण को लेकर रामगढ़वा पीएचसी में समाजिक कार्यकर्ता अखिलेश मिश्रा ने किया मास्क वितरित

एम० कुमार, रामगढ़वा


रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार मिश्रा ने शिविर लगा कर लोगों के बीच मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।
इस अवसर पर सुगौली विधानसभा क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता अखिलेश मिश्रा उफं बबलू मिश्रा ने बुधवार को बताया कि कोरोना से डरने नहीं बल्कि लड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश मे इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री स्वयं युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं।यही कारण है कि भारत में इस बीमारी से अन्य देशों की तुलना में मृत्यु कम हो रही है।  यह वैश्विक आपदा के रूप मे उभरा है।बचाव के लिए हाथ को साबुन से धोते रहना चाहिए अथवा सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए।भीड़ भाड़ वाली जगह से भी बचना चाहिए।एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखना चाहिए।लोगों को इस आपदा से डरने की जरूरत नहीं है।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टीएच पासा,डॉ बीएम पाल, डॉ० प्रहस्त कुमार, संतोष कुमार, फर्मासिस्ट मोहम्मद जयाउल हक, कर्मचारी रितेश कुमार, प्रभु प्रसाद, ब्रहमदेव राम, सुरेश राम, कुदरत मियां, कृष्णा शर्मा, शिवशंकर चौधरी, बच्चन पाल,गीता देवी इत्यादि मरीज लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.