Breaking News

कोरोना वायरस के लॉकडाउन पर पीएम मोदी बोले- मैं सभी देशवासियों से क्षमा मांगता हूं ।


श्रवण कुमार 

  • दुनिया भर में छह लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, मरने वालों की संख्या 30,000 के पार.
  •  भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 979 से अधिक हुई. अब तक 25 लोगों की मौत.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की है.
  •  भारत में 22 राज्यों के 75 जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित.
  • भारत सरकार ने सरकारी और निजी संस्थानों से कहा- न वेतन काटें, न छंटनी करें|
  • अमरीका में कोरोना संक्रमण के एक लाख से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है. ये संख्या चीन और इटली से भी ज़्यादा
  • इटली में मरने वालों की संख्या 10,000 से ज़्यादा हुई.



केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को देश में कोरोना वायरस के बाद जारी लॉकडाउन को लेकर कुछ दिशानिर्देश जारी किए गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी सीमाएं सील करने के लिए कहा गया है और हाईवे पर किसी भी इंसान की आवाजाही बंद करने के लिए कहा गया है. लॉकडाउन के कारण अपने घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के लिए गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए है कि वो फंसे हुए मज़दूरों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था करें, उन्हें पर्याप्त धन दिया जा चुका है. इन सब दिशानिर्देशों को लागू कराने की ज़िम्मेदारी ज़िले के एसपी और डीएम की होगी. इसके अलावा गृह मंत्रालय ने कहा है कि मालिक मज़दूरों को पूरी मज़दूरी दें और लॉकडाउन के समय की तनख़्वाह को न काटें. साथ ही गृह मंत्रालय ने मकान मालिकों को आदेश दिया है कि वो लॉकडाउन के समय का किराया मज़दूरों से न लें और वो उन्हें घर खाली करने के लिए नहीं कह सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.