बेतिया के विभिन्न इलाकों में लॉकडाउन का असर देखने को नहीं मिल रहा
श्रवण कुमार ।
बेतिया मुफस्सिल थाना अंतर्गत मुहल्ला कोड़ा बेलदारी, जो थाना के ठीक पीछे है। वहाँ सरकार के लॉकडाउन का असर दूर- दूर तक नही देखने को मिल रहा है सभी लोग सामान्य हैं। अपनी दिनचर्या बिना किसी डर भय के गुज़ार रहे हैं।
इसी तरह बेतिया के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। कोई भी "लॉक डाउन" नियम का पालन करता दिखाई नही दे रहे है। कई जगहों पर नौजवान क्रिकेट खेल रहे है, हॉस्पिटल रोड सांसद के घर के पीछे मंदिर के पास घूमते हुए नजर आए और कोतवाली चौक डॉ. प्रमोद तिवारी के क्लिनिक के पास बीच रोड पे कुछ लड़के दिखाई दिए ।
तो कुछ लड़के संत घाट नदी में डुबकी लगा रहे है। बेतिया पुलिस तो सख्ती बरत रही है, मगर लोग पुलिस चले जाने के बाद वापस निकल जा रहे है। शायद उन्हें लॉकडाउन का मतलब ही समझ में नहीं आ रहा है ।
न्यूज़ क्रेडिट:- अवधेश कुमार शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार)

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.