रामगढ़वा :आमोदेई में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लॉक डाउन में भूखे लोगों के लिए चलाया मुफ्त लंगर
लॉकडाउन तक भूखे लोगों का भोजन सबह साढ़े सात से नौ बजे और संध्या छ:बजे से सात बजे तक मुफ्त सेवा :मंडल अध्यक्ष
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को रामगढ़वा प्रखंड मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा ने भूखे लोगों को भोजन की ब्यवस्था की है। यह ब्यवस्था पूरे लॉक डाउन की अवधि तक चलेगी।
मंडल अध्यक्ष ने रविवार को बताया कि भोजन की ब्यवस्था इनके आमोदेई अवस्थित आवासीय परिसर में की गई है।सभी इच्छुक लोगों को सुबह और शाम भोजन कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भोजन का समय निधारित है सुबह में साढ़े सात बजे से नौ बजे और संध्या में छः बजे से सात बजे तक भोजन की ब्यवस्था है।इसके लिए सभी पंचायत अध्यक्ष को उनके पंचायत में लॉक डाउन से भूखे रहने वाले लोगों को चिन्हित कर भोजन स्थल तक पंहुचाने के लिए सूचित किया गया है।यह ब्यवस्था प्रखंड क्षेत्र के सभी गाँव के लिए है।
मौके पर ध्रुप प्रसाद, रामाशंकर कुशवाहा, प्रदीप दास,मनुलाल प्रसाद, जयनारायण कुशवाहा, शंकर मांझी,हरिमोहन कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा, रामाकांत मेहता,रामबिलास कुशवाहा, बीराबहादुर पासवान,भागीरथी दास,बृज किशोर कुशवाहा, प्रयाग प्रसाद, भरत ठाकुर,अखिलेश ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.