रामगढ़वा : पुलिस ने धागड़ टोली में छापेमारी कर देशी शराब व शराब बनाने का संयंत्र बरामद किया, कारोबारी फरार
एम० कुमार, रामगढ़वा ।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनियां पोखरा धागड़ टोली में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर सात लीटर देशी शराब और शराब निर्माण के संयन्त्रों को बरामद किया है।यह छापेमारी थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में की गई।
उक्त बातों की जानकारी पृष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष ने रविवार को बताया कि छापेमारी के दौरान देशी शराब निर्माण हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले कच्चे माल,बर्तन, गैस सिलेंडर इत्यादि बरामद हुए हैं।यह छापेमारी धागड़ टोली के निवासी ध्रुव मांझी, समर मांझी,दिनेश महतो,दुलारचंद महतो,बीरेंद्र महतो के घर पर की गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस के आने की सूचना पर सभी लोग फरार हो गये।जिसमें पांच शराब कारोबारी धंधेबाजों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।फरार व्यक्तियों की छापेमारी जारी हैं। छापेमारी दौरान मौके पर सैफ जवान सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.