Breaking News

बिना बकाया राशि जमा किये बिजली का उपयोग करते एक वयक्ति पर प्राथमिकी हुई दर्ज



घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
सहायक विधुत अभियन्ता घोड़ासहन के निर्देश पर रविवार को आदापुर के कनीय विधुत अभियन्ता नीरज कुमार ने क्षेत्र में निरक्षण के क्रम में चोरी की बिजली का उपयोग करते एक ग्रामीण पर विधुत अधिनियम की धारा में नकरदेई थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
मामले की जानकारी देते घोड़ासहन विधुत अवर प्रमण्डल के सहायक विधुत अभियन्ता मधुकर वनमाली ने बताया कि आरोपित वयक्ति किशोर चंद्र है जो नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गाँव का निवासी है।

जिनका विधुत बिल बकाया होने के कारण जनवरी 2018 में ही विधुत कनेक्शन काट दिया गया था. लेकिन वह बिना विधुत राशि बकाया जामा कराये ही पुनः विधुत संबंध स्थापित कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

जिसको लेकर क्षतिपूर्ति के रूप में विभाग द्वारा 46211 रुपये का अर्थदण्ड लगाते हुए संबंधित थाने में प्राथमिकी के लिए आवेंदन दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.