पूर्वी चम्पारण : सुगौली में कानू/हलुवाई रा.चे.मंच की हुई बैठक समपन्न
भीख नही भागीदारी चाहिए, सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए : पूर्व जिला पार्षद
एम० कुमार,रामगढ़वा।
सुगौली विधानसभा अंतगर्त कानू टोला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय के परिसर में रविवार को कानू/हलुवाई राजनैतिक चेतना मंच के बैनर तले बैठक कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस साह,एवं मंच संचालन विक्रमा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बैठक की गई।
वही सुगौली विधानसभा के पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुएं कहा कि भीख नही भागीदारी चाहिए,सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए।इस बैनर तले माध्यम से कानू/हलुवाई राजनैतिक चेतना मंच के माध्यम से बिहार स्तरीय सभी जिला के प्रखंडो के पंचायतों में कानू भाईयों की बैठक किया जा रहा हैं।
उन्होंने बुलंदी आवाजों में कहा कि अब हमलोगों को जागने का समय आ चुका हैं और कदम से कदम मिलाकर समस्त स्वजातीय कानू भाईयों से आग्रह किया की इस कानु/ह.रा.चे.मंच को सफलता हेतु सभी स्वजातीय भाईयों को एकता का परिचय देते हुएं प्रचार-प्रसार जोड़तोड़ से सफल किया जायें। पार्षद ने कहा कि अपने-अपने पंचायतों के गांवों में जाकर स्वजातीय कानू भाईयों को जगाना है और कठम से कठम मिलाकर आगे की ओर चलने का मार्गदर्शन दिखाने का काम किया जायें।
वही बैठक में हीरालाल साह,किशोरी प्रसाद,विक्रमा साह,जितेन्द्र साह,मुकेश कुमार, रविकांत गुप्ता,रईस लाल,जितेंद्र कुमार एवं उपस्थित कानू भाईयों ने सम्बोधित करते हुएं कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकता की जरुरत हैं।कानू समाज के लिए एक कार्यालय सुगौली में खुले ताकि हर समय पर कार्यक्रम की खबर मिलता रहें।
पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि आगामी सुगौली में कानू जागृति सम्मेलन का कार्य पर्व त्योहारो को लेकर इसकी जिम्मेवारी कार्यक्रम एवं संगठन अध्यक्ष की हैं। सम्मेलन का कार्यक्रम कानू/हलुवाई रा.चे.मंच के संगठन द्बारा एक और बैठक करवाकर निधारित तिथि वाट्सएप के माध्यम से सूचना दे दिया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रमा प्रसाद ने बैठक को समापन किया।
वही बैठक के बाद पूर्व जिला पार्षद के नेतृत्व में सुगौली में कानू समाज संगठन के संयोजक पद की नियुक्ति किया जिसमें संयोजक में विक्रमा प्रसाद सह संयोजक में रविकांत गुप्ता(शिक्षक),अरूण कु०(शिक्षक),प्रमोद कु०, सोनू कु०,हिरालाल प्रसाद को चुना गया। मौके पर रामचन्द्र प्रसाद,महादेव साह,सत्यप्रकाश नारायण,बिहारी साह,उपेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, मदन प्र०,चन्द्रभुषण कु०,लक्ष्मी साह सहित सैकड़ों स्वजातीय कानू समाज के लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.