Breaking News

जनता कर्फ्यू 22 मार्च के दिन हड़ताली शिक्षको की पहल 'सेल्फी विद फैमिली कैम्पेन': राहुल सिंह

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण।


बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य इकाई के आहवान पर चार लाख हड़ताली शिक्षको द्वारा 22 मार्च को माननीय pm श्री नरेन्द्र मोदी जी के अपील पर जनता कर्फ्यू फ़ॉर कोरोना वायरस का पालन करते हुए सभी
हड़ताली शिक्षक अपने परिवार के साथ घर मे थे।

शिक्षको द्वारा सोशल मीडिया पर सेल्फी विद फैमिली कैम्पेन चलाया गया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि नियोजित शिक्षक सपरिवार सोशल मीडिया पर अपना सेल्फी डालते हुए यह शपथ लिया कि उनका परिवार कोरोना आपदा और वेतन में हकमारी के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है। 


साथ ही यह भी कहा कि शिक्षको द्वारा पूजा,भक्ति,समूह प्राथना, धार्मिक कथा वाचन, नमाज, तथा ताली,थाली, घंटी बजाकर , जनता कर्फ्यू फ़ॉर कोरोना वायरस का अभिवादन किया गया। हड़ताली शिक्षको के प्रति बिहार सरकार की संवेदनहीनता चरम पर है, सरकार हड़ताली शिक्षको से बात तक करने को तैयार नही है जहाँ दूसरे राज्य में कर्मचारियों को वहाँ की सरकार अग्रिम वेतन देने की घोषणा कर रही है, वही बिहार में शिक्षको को लंबित वेतन के भी लाले है।
जिला सचिव संतोष सिंह, अध्यक्ष मुकेश सिंह सहित सभी अध्यक्ष मंडल ने कहा कि बिहार के हड़ताली शिक्षको द्वारा जनता कर्फ्यू फ़ॉर कोरोना वायरस के समर्थन का हर जगह प्रशंसा हो रही है  हड़ताली शिक्षको ने सेल्फी विद फैमिली कैम्पेन के तहत घर वाले के साथ बाटे अपनी पीड़ा, हड़ताली शिक्षको ने अपना दर्द बयाँ कर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.