Breaking News

पूर्वी चंपारण : कोरोना को लेकर जनता कर्फ्यू

सुगौली से पीयूष/पू च।


थाना के सभी क्षेत्रों में जनता कर्फ्यू का पूर्ण प्रभाव रहा।प्रधानमंत्री की घोषणा के शहर से लेकर गांव तक की सड़कें वीरान पड़ी है।शहर से लेकर गांव तक लोग अपने -अपने घरों में स्वयं को बंद रखा।
जनता कर्फ्यू के कारण शहर से लेकर गांव तक के सड़कों पर सुबह से हीं वीरानी छायी रही।सभी लोगों ने कोरोना को हराने के लिए देश का साथ दिया।जनता के द्वारा अपने अभियान पूर्ण रूप से सफल रहा।बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड पर एक भी लोग नही दिखे।दवा की दुकान खुली रही पर ग्राहक शायद हीं नजर आए।एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त लगाती रही।लोग पूरे परिवार के साथ घरों में बंद रहे। जैसे ही शाम 5 बजा की कोरोना को हराने के लिए थाली बजाने के आह्वान में बच्चे ने भी खूब बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।लोगों ने प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू में सहयोग कर कोरोना को हरा अपने जीवन की रक्षा करने का प्रयास किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.