Breaking News

PM मोदी का ऐलान, आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन



देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मोदी सरकार पूरी कोशिश कर रही है. इसके तहत कई अहम कदम भी उठाए जा रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी पर देश को आज दूसरी बार संबोधित कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन किया जा रहा है. देश में यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए होगा. यह जनता कर्फ्यू से आगे का कदम है. ये संपूर्ण लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू ही है.  यह कदम हर हिंदुस्‍तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है.


पीएम मोदी ने कहा, 'आज इस 21 दिन अगर आप नहीं संभलें तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा. बाहर निकलना क्‍या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइये. घर पर ही रहें.  मैं यह बात परिवार के सदस्‍य के तौर पर कह रहा हूं.' पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह बात परिवार के सदस्‍य के तौर पर कह रहा हूं. इसमें लिखा है, को-कोई, रो-रोड पर, ना- न निकले.'

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.