कोरोना के बीच चीन में आया नया जानलेवा 'हंता' वायरस, एक की मौत
चीन अभी पूरी तरह से कोरोना वायरस की जकड़ से निकल भी नहीं पाया है कि वहां एक नए वायरस के प्रकोप की खबरें आ रही हैं. चीन के सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन के यूनान प्रांत में नया वायरस फैला है. इससे एक इंसान की मौत हो गई है. इसका नाम है हंता वायरस.ग्लोबल टाइम्स के अनुसार हंता वायरस से पीड़ित व्यक्ति बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था.
तभी कोरोना की जांच के दौरान इस वायरस का पता चला. इस बस में कुल 32 लोग थे. सभी यात्रियों की जांच की गई. जब से चीन ने यह जानकारी शेयर की है. तब से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है.यूएस सेंटर फॉर डिजीस एंड कंट्रोल के अनुसार हंता वायरस चूहों के मल, मूत्र और थूक में होता है.
इससे इंसान तब संक्रमित होता है जब चूहे इसे हवा में छोड़ देते हैं. हंता वायरस सांस के जरिए शरीर में जाता है.अब चीन में बड़ी संख्या में लोग ट्वीट करके यह डर जता रहे हैं कि यह कहीं कोरोना वायरस की तरह से ही महामारी न बन जाए. लोग कह रहे हैं कि अगर चीन के लोग जानवरों को जिंदा खाना बंद नहीं करेंगे तो यह होता रहेगा.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.