Breaking News

रामगढ़वा : मंगलवार को रामगढ़वा और पलनवा में हुआ पूर्ण रुप से लॉक डाउन, प्रशासन ने दिखाई चुस्ती

आनिवार्य वस्तुओं की दुकानें सुबह दो घंटे और शाम एक घंटे तक ही खुली रहेंगी।


एम० कुमार, रामगढ़वा

मंगलवार को रामगढ़वा थाना क्षेत्र में लॉक डाउन का सख्त पालन किया गया। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी सुबह सात से नौ बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक ही खुली रहीं। अन्य बस्तुओं की दुकानें पूर्णतः बन्द रहीं।सड़कों पर सवारी वाहनों का परिचालन बिल्कुल ठप्प रहा।स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने मोटरसाइकिल तक के परिचालन पर पूर्ण बंदी लगा दी।
वही रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सघन गस्ती चलाया गया।वही पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भी सघन गस्ती चलाया गया।इन्होंने पखनहिया, बजरंग चौक, सौनाहा बाजार इत्यादि जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर कड़ी कार्यवाही की और बाहर से लोगों को बिल्कुल आने नहीं दिया गया।

रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार और बुधवार को दवा को छोड़कर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी सुबह सात से नौ बजे तक दो घण्टे के लिये और संध्या छः से सात बजे एक घंटे के लिए खुली रहेंगी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार और बुधवार के बाद जैसा सरकारी आदेश प्राप्त होगा वैसी कार्यवाही की जाएगी।लोग भी अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को अपने आप को लॉक डाउन होने में ज्यादा सक्रियता दिखाई व प्रशासन को सहयोग दिया।वही रामगढ़वा, पखनहिया, चम्पापुर इत्यादि बाजारों में लोगों की उपस्थिति नहीं के बराबर रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.