घोड़ासहन: शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर स्थानीय विधायक फैसल रहमान का किया घेराव
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रदेश इकाई के आहवान पर अपने क्षेत्रीय विधायक के घेराव और अपने मांगो को विधानसभा में उठने के लिए 21 ढाका के माननीय बिधायक फैसल रहमान को रविवार को घेराव घोड़ासहन प्रखंड इकाई द्वारा किया गया, और शिक्षकों की सातसूत्री मांगों को सौंपा गया।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण अध्यक्ष मंडल सदस्य राहुल सिंह ने कहा कि माननीय विधायक फैसल रहमान मंगलवार को शिक्षको की सात सूत्री मांगों को विधानसभा में उठाएंगे ,और शिक्षको की आवाज को सरकार की कानो तक पहुचायेंगे।
मौके पर अध्यक्ष मंडल मुकेश सिंह,सुनील यादव,रत्नेश कुमार,प्रकाश कुमार, हफीजुर्रहमान सहित मो दाऊद, मो फ़ैसल, विजय राम,राजेश कुमार,नुरुल होदा,अशोक जी,राजमंगल जी,जाकिर जी,अविनाश जी,प्रमोद जी,जयंत आर्य, मुना राम,सहित घोड़ासहन प्रखंड के सभी शिक्षक, मौजूद थे,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.