रामगढ़वा : हरनाही गाँव में कोरोना वायरस को लेकर जिला पार्षद एवं संगठन कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों को किया जागरूक
एम. कुमार, रामगढ़वा।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के हरनाही पंचायत के गांवों में जिला पार्षद एवं भारतीय युवा संगठन कार्यकर्ताओं द्बारा कोरोना वायरस को लेकर बुधवार को ग्रामीण लोगों को जागरूक किया।
वही जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने शिविर लगाकर ग्रामीण लोगों के बीच मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया साथ ही डॉक्टरों द्बारा नि:शुल्क जॉच किया गया।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने नही बल्कि लड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश में इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री स्वयं युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं।यही कारण है कि भारत में इस बीमारी से अन्य देशो की तुलना में मृत्यु कम हो रही हैं।बचाव के लिए हाथ को साबुन से धोते रहना चाहिए।अथवा सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए और भीड़ भाड़ वाली जगह से भी बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की जानकारी सरकारी हेल्पलाईन नम्बर एवं डाक्टरो को सूचित करे हम सभी की सर्तकता ही हमारी सभी की जीवन बचा पायेगा।
वही संगठन के अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि इस बिमारी से बचने का एक मात्र उपाय जन जागरूकता ही है इससे निमयित रुप से बचाव करना तथा सर्दी खांसी, ज़ुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेना अनिवार्य है, साथ ही कोरोनो वायरस से निबटने में समाज के तमाम वर्ग के लोगो को मिलकर एक साथ काम करना होगा,तभी इससे निजात पाया जा सकता हैं।
मौके पर चिकित्सा डॉ० भावना चौहान,प्रयास संस्था की आरती कुमारी, राज गुप्ता, चाइल्ड लाइन,रंजन मिश्रा, किरन कुमार, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह,रंजीत सिंह जी, डॉली श्रीवास्तव,युवा संगठन महिला अध्यक्ष आरती कुमारी, सदस्य अनंता कुमारी,उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार, सचिव आशीष कुमार, महासचिव विशाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार,
उपकोषाध्यक्ष भरत कुमार चौरसिया, मिडिया प्रभारी अभिषेक कुमार पटेल, उपमीडिया प्रभारी विवेक कुमार सर्राफ,रमेश कुमार, कृष्णा कुमार,मंदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, इजमामुल अंसारी,बजरंगी कुमार,सोना लाल कुमार, महाबली कुमार,धुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार,अंकित कुमार,पवन पांडेय, माईकल अरविंद कुशवाहा, हार्डी बाज़ार के अरुण कुमार जी, केबीसी क्लिनिक के ब्रजेश कुमार,मंतोष कुमार,चंदन कुमार,सतीश कुमार, गोविन्द कुमार, सुजीत कुमार,संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार,सोनू कुमार,आदि सैंकड़ों युवाओं ने कोरोनो वायरस जागरूकता अभियान में मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.