Breaking News

पूर्वी चम्पारण : राशन कालाबाजारी को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बनाया निशाना

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।




कोरोना के डर से घरों में दुबके लोगो को अब राशन के लिए भी रोना पड़ रहा है। नोनौरा व गुरमिया के बाद अब प्रखंड क्षेत्र के बिजई पंचायत में राशन को लेकर मामला गरम है। जहां चम्पापुर के ग्रामीणों के साथ जन वितरण प्रणाली दुकानदार रमाकांत प्रसाद पर मार्च माह का राशन वितरण करने के समय कम देने व धांधली करने को लेकर हुई झड़प। मौके पर पहुंचे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार को ग्रामीणों ने घेर कर जांच करने की मांग की। 

आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा डीलर के पास ना जांच कर ग्रामीणों को डांटना शुरू कर दिया। जिसके कारण आपूर्ति पदाधिकारी को ग्रामीणों ने बनाया अपना निशाना। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर और एमओ दोनों की मिलीभगत से गरीबो का निवाला कालाबाजारी में जा रहा है।

 घोड़ासहन पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आपूर्ति पदाधिकारी को छोड़ा। वहीं सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों  को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिलहाल आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा गोदाम में ताला लगा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.