हड़ताली शिक्षको का लॉक डाउन में कार्य अवधि का वेतन रोकना असंवैधानिक: संतोष सिंह
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण अध्यक्ष मंडल सद्स्य सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ने कहा को शिक्षको द्वारा हड़ताल के 39 वे दिन लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घर परिवार के साथ जस्टिस फ़ॉर न्याय अभियान के द्रारा माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति,मूख्य न्यायधीश,और राज्यपाल के पास अपनी मांगों को सभी शिक्षक ईमेल के द्वारा त्राहिमाम संदेश भेजे।

जिससे नीतीश सरकार का शिक्षक विरोधी चेहरा को उजागर किया जाए , जिला सचिव संतोष सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी देश वासी कोरोना जैसे महामारी से त्रस्त है सभी शिक्षको द्वारा लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है,जबकि सरकार द्वारा शिक्षको का वेतन रोकना असंवैधानिक है।
सरकार को इस संकट की घड़ी में लंबित वेतन के साथ हड़ताल अवधि का भी वेतन मानवता के नाते तुरंत भेजना चाहिए,शिक्षक भुखमरी के कगार पर खड़े है लेकिन नीतीश सरकार को तनिक भी चिंता नही है,अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि,,, नून रोटी खाएंगे,फिर भी घर से नही निकलेंगे,घर पर रहे स्वस्थ रहे,कोरोना भगाओ,देश बचाओ,भाग कोरोना भाग,
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.