Breaking News

घोड़ासहन में मिला संदिग्ध मरीज आनन-फानन में किया गया मोतिहारी रेफर




घोड़ासहन पूर्वीचम्पराण:
गुरुवार को स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुची मेडिकल टीम ने घोड़ासहन शहर के एक स्थान से एक मरीज की जांच की ,जांच के दौरान उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन में उसे मोतीहारी रेफेर कर दिया है।


स्थानीय लोगो के अनुसार उक्त युवक कुछ दिनों पूर्व नेपाल में हलवाई के काम करने गया था, जहाँ से आने के बाद उसे तेज़ खाँसी,बुख़ार,सहित सांस लेने ने काफी तकलीफ हो रही थी।


जिसे मेडिकल की टीम ने पारम्भिक पूछताछ किया तत्पश्चात उसे सरकारी एम्बुलेंस से मोतीहारी रेफेर कर दिया है । वही चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति में टीबी के लक्षण है जिसे मोतिहारी रेफर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.