Breaking News

मोतिहारी में भीड़ के साथ निकाला जनाजा, सौ अज्ञात व दस नामजद लोगों पर प्राथमिकी



मोतिहारी में अब लॉक डाउन पूरी तरह नजर आने लगा है। लॉक डाउन का उल्लंघन करनेवाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जा रहे हैं। 

बुधवार की देर शाम शहर के छतौनी में एक मृतक के जनाजे में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के शामिल होने पर दस नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में इन्हें थाने से जमानत देकर मुक्त किया गया। 

वहीं शहर में लॉक डाउन का उल्लंघन करनेवाले दो बाइक सवारों व एक टेम्पो चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। इनके वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.