Breaking News

रामगढ़वा में लॉकडाउन के तीसरे दिन भी प्रशासन हुआ सख्त,कहीं लाठी चलाई तो कहीं कराया उठक बैठक

लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले पर व्यक्तियों पर होगी कार्रवाही: बीडीओ

एम० कुमार, रामगढ़वा।



गुरुवार को रामगढ़वा व पलनवा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन की पूर्णतः सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय रही।समयानुसार सुबह सात से नौ बजे तक खरीददारी के समय में भी अनावश्यक रूप से लोगों की एक जगह भीड़ जमा नहीं होने दिया गया।ऐसे लोगों को पुलिस ने दण्ड दिया और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का निर्देश भी दिया।
वही पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसआई कृष्णा यादव,एएसआई विजय कुमार व पुलिस बल ने पखनहिया बाजार,बजरंग चौक,भरवलिया बाजार,सौनाहा व जैतापुर चौक व अकबरपुर चौक पर सघन गश्त अभियान चलाया।इस दौरान पूर्ण लॉकडाउन के लिये कहीं बल तो कहीं हल्के फुल्के दंडात्मक कार्यवाही भी किये गए।

पुलिस की सक्रियता के कारण गुरुवार को लॉकडाउन अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सफल रहा।वहीरामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने चौक-चौराहे एवं गलियों में गुरुवार को ज्यादा सख्ती बरती।वही सुबह बाजार के लिए निर्धारित समयावधि में लोगों के बीच सामानों की खरीद के लिए अफरा तफरी का माहौल बन जा रहा है।अनावश्यक रूप से भी लोग घर से बाहर निकलने की चेष्टा करने लग जा रहे हैं।
वही लॉकडाउन के समय में दोपहर को 2 बजे से 5 बजे तक लड़को की मजरा सड़कों के किनारे लगा रहता है पुलिस को  देखते ही नौ-दो ग्यारह हो जाते हैं।

वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया की क्षेत्र के सभी जनताओं से अपील है कि लॉकडाउन में घरो में रहना है और कोरोना को हराना हैं।उन्होंने कहा कि बंदी के समय जो व्यक्ति घुमते हुएं पकड़े जायेगे उनहे कानूनी के तौर पर कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.