रामगढ़वा : टेम्पू एवं बोलेरो गाड़ी से टक्कर में टेम्पू चालक हुए घायल
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सेमर के पास गुरूवार को करीबन संध्याकालीन में एक टेम्पू और बोलेरो गाड़ी से जोड़दार टक्कर होने से जिसमे टेम्पू चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज आनन-फानन में नीजी हॉस्पिटल में किया गया।
पुछताछ के दौरान पहचान में बताया घायल व्यक्ति मुरला गांव के निवासी मयकर ठाकुर के पुत्र अनिकेत ठाकुर चालक है जो मुरला की ओर जा रहा था और बोलेरो गाड़ी रामगढ़वा की ओर आ रहा था, जिसमें टेम्पू चालक बुरी तरह घायल हो जाने के कारण उनके परिजनों ने बीरगंज मेडिकल में इलाज करवा रहे हैं।
घटना स्थल पर बोलेरो गाड़ी चालक फरार हो गया था। फरार बोलेरो गाड़ी एवं चालक की छापेमारी जारी है । उक्त बातों की जानकारी पृष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शुक्रवार को दी। मौके पर घटनास्थल पर सैफ जवान एवं सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.