दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा रह गया सीमा उस पार
साजन मेरा उस पार है, मिलने को दिल बेकरार है
एम. कुमार, रक्सौल। एक बॉलीवुड फिल्म का चर्चित गाना 'साजन मेरा उस पार है, मिलने को दिल बेकरार है। जो की आजकल अन्तराक्षरी में सुनने को बहुत मिलता है। पर यह दृश्य रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर जनता कर्फ्यू के दौरान देखने को मिल गया। हुआ यूँ कि रविवार को भारतीय कस्टम पर नेपाल आने-जाने वाले लोगों पर रोक लगा दिया गया था।
इसी दौरान सजी संवरी एक गाड़ी में एक दूल्हा नेपाल से भारत में रक्सौल निकाह यानी कि विवाह के लिए बारात लेकर जा रहा था, जिसे सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने रोक लगा दिया। जिससे कि वह घंटो मैत्री पुल पर ही खड़ा रहा।
उक्त युवक ने बताया कि उसका नाम नेक महमद है और वह बिरगंज के छपकैया से रक्सौल नौका टोला में आसमा से निकाह के लिए जा रहा था, जिसे की रोक दिया गया है। वहीं वहाँ तैनात कर्मियों ने बताया कि एक दिन पूर्व ही उनके द्वारा पूछा गया था इस बारे में तो उन्हें 7 बजे सुबह के पहले जाने को बोला गया था।
क्योंकि अभी सबसे जरूरी कोरोना पर रोक लगाना है। अब उन्हें 9 बजे रात में अनुमति मिलेगी। परन्तु जाने की आशा में युवक सीमा उस पार खड़ा रहा और इधर दुल्हन इंतजार करती रही।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.