Breaking News

पूर्वी चंपारण : जनता कर्फ्यू को लेकर घरों में बंद रहे शिक्षक परिवार

मोतिहारी/ 22 मार्च 2020/

 कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टैसिंग को बढ़ावा देने और वायरस सर्किल तोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा आहूत जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए बिहार के हड़ताली शिक्षक आज सपरिवार अपने घरों में बंद रहे. जनता कर्फ्यू के दौरान दिनभर शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर सैल्फी विद फैमिली कैंपेन चलाया. कैंपेन के दौरान शेभ हेल्थ- शेभ एजुकेशन एवं फाइट अगेंस्ट कोरोना और फाइट अगेंस्ट नियोजनवाद हैशटैग के साथ हड़ताली शिक्षकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की.
इस बाबत जानकारी देते हुए टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह ने बताया कि हड़ताली शिक्षकों ने अपने दमपर सप्ताहभर से कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है एवं बिना किसी सरकारी सहायता के आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया है. आगे भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शिक्षक जनता और सरकार के साथ हैं. अगर सरकार आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध कराए तो हड़ताली शिक्षक हेल्थ वालंटियर के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है. कोरोना के गहराते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार को हठधर्मिता छोड़कर बिहार के हड़ताली शिक्षकों की मांगों सहायक शिक्षक- राज्य कर्मी का दर्जा के साथ पूर्ण वेतन एवं सेवाशर्त पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उनकी हड़ताल तुड़वानी चाहिए. 
कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जनसुरक्षा के मद्देनजर बिहार सरकार को कोरोना लैब टेस्ट समेत तमाम तरह के इलाज की व्यवस्था अविलंब करनी चाहिए तथा केरल के तर्ज पर आवश्यक आर्थिक पैकेज जारी करनी चाहिए. आवश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी नयी नयी समस्याओं को पैदा कर रही है. मरीज की संख्या को देखते हुए निजी अस्पतालों को कम से कम दो महीना के लिए अधिग्रहित करते हुए उसमें तमाम पीड़ितों के नि:शुल्क इलाज की गारंटी होनी चाहिए. संगठन के ओमप्रकाश सिंह, तरुण पासवान, मणिभूषण यादव, रुमित रौशन, सुधकर पाण्डे, रंजीत यादव, रोहण पांडेय, सैदुल्लाह अंसारी, चेतन आनंद, सर्वेस शर्मा, रामविनय शर्मा, नमिता किरण ने कहा कि हड़ताली शिक्षक महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री और चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट को अपनी व्यथा रखते हुए अपने मांगों पर ईमेल भेजेंगे. यह कैंपेन कल से एक सप्ताह तक चलेगा. यह वक्त कोरोना महामारी के खिलाफ एहतियातों के साथ मजबूती से एकजुट रहने का है तथा अपने हक की लड़ाई में धीरज के साथ डटे रहने का है.

▪ जनता कर्फ्यू को लेकर घरों में बंद रहे शिक्षक परिवार 
▪ सैल्फी विद फैमिली चलाकर शिक्षकों ने व्यक्त की अपनी पीड़ा 
▪ शिक्षकों ने आमजनमानस से सोशल डिस्टेंसिग को जारी रखने की अपील की
▪ अपने मांगों के संबंध में 23 मार्च से 30 मार्च तक चलाया जाएगा ई-मेल कैंपेन
▪ कोरोना वायरस और नियोजनवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा
▪ हड़ताली शिक्षकों की मांगों पर विचार करके हड़ताल तोड़वाये सरकार
▪ गहराते कोरोना संकट की घड़ी में शिक्षक जनता और सरकार के साथ 
▪ सप्ताह भर से चला रहे कोरोना जागरुकता- आगे भी सुरक्षा मानकों के साथ हैल्थ वालेंटियरी को हड़ताली शिक्षक तैयार
▪ केरल की तर्ज पर कोरोना आपदा के खिलाफ ठोस पहल करे बिहार सरकार
▪ लैब का प्रबंध हो और कोरोना जांच की नि:शुल्क व्यवस्था करे सरकार 
▪ सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें- मजबूती के साथ एकजुट रहें- धैर्यपूर्वक संघर्ष में बने रहें की अपनी पीड़ा 
▪ शिक्षकों ने आमजनमानस से सोशल डिस्टेंसिग को जारी रखने की अपील की
▪ अपने मांगों के संबंध में 23 मार्च से 30 मार्च तक चलाया जाएगा ई-मेल कैंपेन
▪ कोरोना वायरस और नियोजनवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा
▪ हड़ताली शिक्षकों की मांगों पर विचार करके हड़ताल तोड़वाये सरकार
▪ गहराते कोरोना संकट की घड़ी में शिक्षक जनता और सरकार के साथ 
▪ सप्ताह भर से चला रहे कोरोना जागरुकता- आगे भी सुरक्षा मानकों के साथ हैल्थ वालेंटियरी को हड़ताली शिक्षक तैयार
▪ केरल की तर्ज पर कोरोना आपदा के खिलाफ ठोस पहल करे बिहार सरकार
▪ लैब का प्रबंध हो और कोरोना जांच की नि:शुल्क व्यवस्था करे सरकार 
▪ सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें- मजबूती के साथ एकजुट रहें- धैर्यपूर्वक संघर्ष में बने रहें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.