पूर्वी चम्पारण: मुखिया ने 4 महीने का भत्ता मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का निर्णय लिया
संतोष राउत, पताही:- कोरोना वैश्विक बीमारी से लोगों के बचाव के लिए प्रखंड के सभी मुखिया ने शुक्रवार को 4 महीने का भत्ता मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष व परसौनी कपूर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने बताया, कि कोरोना बीमारी से लोगों को बचाव के लिए सभी 15 पंचायतों के मुखिया ने सर्वसम्मति से 4 महीने का भत्ता मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का निर्णय लिया है।
सभी मुखिया के चार महीने का भत्ता 1लाख 50 हजार मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। बताया कि प्रखंड मुखिया संघ ने जिला के वरीय पदाधिकारियों इस संबंध में अवगत करा दिया है।
राहत कोष में दान देने वाले मुखिया मे अनिल कुमार, अजेय कुमार सिंह, रमीता वर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, संगीता देवी, रीना देवी, हुनर बानों, प्रमीला देवी, अब्दुल क्यूम अंसारी, वासुदेव दास आदि मुखिया शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.