Breaking News

कोरोना के साथ आग ने बरसाया कहर

श्रवण कुमार।

नरकटियागंज एक तो कोरोना का कहर दुसरे प्राकृतिक आपदा ने नरकटियागंज के नगरपरिषद वार्ड 21 के  वासियों पर कहर बन कर बरपा। 

रोड के किनारे बने झोपड़ी में अचानक आग लगने से लगभग दर्जनों झोपड़ी जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर दमकल ने पहुंच कर आग पर नियंत्रण किया लेकिन तबतक झोपड़ी जलकर खाक हो गया। 

नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी सत्येंद्र दत्त ने निरीक्षण कर लोगों को सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार मिश्र ने बताया लोगों के जान माल का काफी नुकसान हुआ है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.