गीधा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी ने डिटॉल साबुन के साथ हैंडबिल बटवाने का काम किया
श्रवण कुमार
पश्चिमी चंपारण : चनपटिया थाना अन्तर्गत गीधा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रंजय कुमार ने अपने ग्राम पंचायत में एक पहल की शुरुवात किया।
लॉकडाउन में लगातार उन्होंने ध्वनि के माध्यम से बहुत ही ज्यादा प्रचार - प्रसार कराया लेकिन बहुत लोग को ये बात समझ में नहीं आ रही थी कि क्या चीज का प्रचार हो रहा है।
तो उन्होंने सरकार के द्वारा चलाए गए विज्ञापन को हैंडबिल में छपवाया और घर- घर में भेजकर लोगो में हैंडबिल के साथ साथ डिटॉल साबुन बटवाने का काम शुरू किया है ताकि लोगो में अधिक से अधिक जागरूकता फैले और विशेष कर लोग साफ-सफाई पर ध्यान दें ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.