स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने सदर अस्पताल को दी 6 हजार मास्क और साबुन
मोतिहारी, नरेन्द्र झा।
सांसद मोतिहारी, चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि अपने पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत मोतिहारी सदर अस्पताल, चकिया एवं अरेराज रेफरल अस्पताल, प्रखंडो में स्थित PHC एवं पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य सेवा में लगे कोरोना के खिलाफ अपनी सेवा दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अपनी ओर से मास्क और साबुन मुहैया कराया है।
आमजनों को स्वास्थ्य सेवा देने हेतु चिकित्सकों के अलावे नर्स बहनें, पारा मेडीकल स्टाफ, ममता, चपरासी, क्लर्क, गार्ड, सफाई कर्मी के अलावे आशा बहनें एवं उनके साथ आंगनवाड़ी सेविकाएं भी अग्रिम मोर्चा पर खडी हो अपने सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी घरों में नहीं, घरों से बाहर रहकर कोरोना वायरस का मुकाबला कर रहे हैं। इनको भी उचित सुविधा मिले यह बहुत ही आवश्यक है।
श्री सिंह ने कहा कि कोरोना से स्वयं एवं समाज की सुरक्षा के लिए पहले इस बात की आवश्यकता है कि हम लोगों की सुरक्षा में लगे स्वास्थ्य सेवा के सभी कर्मी भाई बहन जिनकी संख्या लगभग 6 हजार है। ये सभी सुरक्षित रहें।
इसी के मद्देनजर आज श्री सिंह ने सिविल सर्जन, मोतिहारी को 6 हजार थ्री प्लाई मास्क एवं 1500 डिटॉल साबुन उपलब्ध कराया जिसको जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना ने सिविल सर्जन को सुपुर्द किया।साथ ही वैसे डॉक्टर या उनके सहयोगी जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की चिकित्सा करेंगे,उनके लिए विशेष मास्क N-95 भी 300 की संख्या में सिविल सर्जन को सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवा कर्मियों में डॉक्टर 147, नर्स 263, पारा मेडीकल 264, ममता 124, क्लर्क 53,चपरासी 99, गार्ड 84, सफाईकर्मी 48, आशा 2385 एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं की संख्या 2649 है।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री द्वय डॉ०लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह उपस्थित थे।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.