Breaking News

पूर्वी चम्पारण : लॉक डाउन का हुआ पालन, घरों में मनाया गया छठ महापर्व

सुगौली, पूर्वी चम्पारण से पीयूष


-
कोरोना वायरस से हुई मौतें को देखते हुए पूरे भारत में लॉकडाउन की स्थिति है। छठ पर्व नदी या सरोवर में जाकर ही करने का प्रचलन है। हालांकि कोरोना वायरस के कहर के बीच सामाजिक दूरी का आह्वान को लेकर इस बार घर पर ही पर्व करना सुरक्षित समझा गया। छठ घाट पर होने वाली भीड़ से बचने के लिए व्रती लोग घर पर ही सूर्य उपासना का महापर्व किया। अभय कुमार ऋषि ने बताया कि विश्व कोरोना जैसी महामारी के दौर से अभी ग्रसित है । लेकिन इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया सम्पूर्ण भारत बंदी ही है। वही रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत धर्म प्रधान देश है। छठी माता की असीम कृपा से सब ठीक होगा। हम सब ने यही कामना किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.