रामगढ़वा: भेलाही में हुआ पूर्ण रूप से लॉकडाउन, पुलिस व जनप्रतिनिधि ने दिखाई चुस्ती
अनिवार्य वस्तुओं की दुकानें सुबह दो घंटे और शाम एक घंटे तक खुलेंगे
लॉकडाउन नियम को पालन नही करने वालो पर होगा प्राथमिकी दर्ज: ओ.पी.थानाध्यक्ष
एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार सरकार के आदेशानुसार रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के भेलाही में मंगलवार को लॉकडाउन का सख्त पालन किया गय। वही भेलाही थाना के ओ• पी प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में भी सघन गस्ती चलाया गया।इन्होंने रक्सौल प्रखंड के अन्तर्गत भेलाही बाजार एवं पुरान्दरा,भेलाही नहर चौक इत्यादि जगहो पर वाहनों की आवाजाही पर कड़ी कार्यवाही की और बाहर से लोगो को बिल्कुल आने नही दिया गया। सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार व बुधवार को दवा को छोड़कर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों भी सुबह सात बजे से 9 बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक खुली रहेगी।
उक्त बातों की जानकारी बाते हुएं रक्सौल जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने बताया कि खुले समय में बाजारों में घुमकर सभी लोगो को कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी लोगो को जागरूक किया गया एवं लाॅकडाउन के बारे मे बताया गया और कोई दो पहिया तीन पहिया वाहन न चालया जायें।साथ ही ग्रामीण लोगो से अपील की लाॅकडाउन के समर्थन करें ताकि यहां से कोरोना वायरस भाग जायें।
वही थाना ओपी ने निर्देश दिया कि जो लॉकडाउन आदेश का पालन नही करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा।
जिला पार्षद ने कहा कि भेलाही पुरान्दरा नहर चौक पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान नेपाल से आते लोगो से पूछताछ की गई जिसमें पुरान्दरा पंचायत के पिपरिया ग्राम के किसुन साह,गजेन्द्र कुमार,गोमा महतो,दुर्गा महतो,सुखदेव पटेल,ताराचन्द महतो ने नेपाल मे कमाने गये थे जो आज आये हुए है इस बीच उनका नाम पता लिखकर उन्हे कोरोना वायरस के बारे में बचने की जानकारी दिया दी गई।
मौके पर गस्ती में मुखिया पति अजय पटेल,भेलाही ओ•पी• के पु•अ•नि• दुर्गा प्रसाद,स•अ•नि•सुनिल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नबीहसन, इन्द्रजीत पटेल,रंजीत दास उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.