Breaking News

कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक दूरी बनाकर शामिल हुए लोग

प्रत्येक पंचायतो के भवन में जागरूकता कार्यक्रम होगा: केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक


एम० कुमार, रामगढ़वा।



रामगढ़वा पंचायत भवन के परिसर में कोरोना वायरस को लेकर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम के मुखिया चंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में किया गया।
वही जागरूकता कार्यक्रम के केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक निबित्त कुमार ने वायरस के बचने के लिये रामगढ़वा पंचायत के  सभी लोग को घर में रहने तथा राज्य के बाहर से एवं विदेश से आये हुए लोगों को 14 दिनों तक अकेले रहने की बात बताई।

निबित्त कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बारे कि जागरूकता कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के पंचायत के भवन में आयोजित होगा। साथ ही कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को सामाजिक दूरी को हर हाल में बनाये रखना व हाथों की सफाई करना जरूरी है।

इस कार्यक्रम में पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह, किसान सलाहकार कृष्ण मोहन त्रिपाठी ,राजन सिंह, बदामी देवी,सुनीता देवी, रामाशंकर राम,कलावती देवी शकुंतला देवी,वाडं सदस्य, आशा कार्यकर्ता इत्यादि लोग सामाजिक दूरी बनाते हुए उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.