लॉकडाउन के पालन के लिए रामगढ़वा व पलनवा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन मुस्तैद, सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा
सरकार के निर्देश पर इस्लाम धर्मावलंबियों के लोगों को जुम्मे की नमाज घरो में अदा करने की अपील की : बीडीओ
एम० कुमार, रामगढ़वा।
आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बारह घंटे में सुबह छ: बजे से संध्या छ: बजे तक खुला रहेगा :बीडीओ
शुक्रवार को लॉकडाउन को लेकर रामगढ़वा व पलनवा थाना के प्रशासन ज्यादा सतर्क रहा। लॉकडाउन का उलंघन रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों के द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए गए।
वही पुलिस सुबह से ही चौक-चौराहे व गलियों के बाजार क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती करती नजर आई,जिसमें सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
वही रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार होने के चलते इस्लाम धर्मावलंबियों के लोगों को जुम्मे की नमाज घरो मे ही अदा करने का सरकारी निर्देश है।लोग घर पर ही नमाज पढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि शनिवार से लागू आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बारह घंटे सुबह छः बजे से संध्या के छः बजे तक खुली रहेंगी।लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ही खरीददारी करेंगे।आदेशानुसार आवश्यकता वस्तुओं की खरीदारी के समय में फेरबदल किया जायेगा।लॉकडाउन में उलंघन करने वालो पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.